सिविक सेंटर का डाकघर बदहालघंटों कतार में लगो तो काम होता है

चाहे जब सर्वर डाउन होने से बढ़ी जनता की परेशानी, स्टाफ की भारी कमी, प्रशिक्षित कर्मचारी गायब, जिम्मेदार मौन

सिविक सेंटर स्थित डाक घर अव्यवस्था का शिकार हो गया है। हालात यह हैं कि डाक भेजने या अन्य सेवाओं के लिए आने वाले ग्राहकों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। कई लोग सुबह 10 बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक भी काम नहीं हो पाता। सबसे बड़ी समस्या सर्वर डाउन और स्टाफ की कमी बताई जा रही है।

लोगों का कहना – “रसीद तक नहीं मिल रही”

लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि डाक या स्पीड पोस्ट भेजने के बाद भी उन्हें समय पर रसीद नहीं मिल रही। एक महिला उपभोक्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा –

“हम लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं, पहले नंबर पर जाने का इंतजार करो, फिर स्टाफ कहता है सर्वर डाउन है। और जब किसी तरह पोस्ट हो भी जाए तो रसीद नहीं देते। यह कैसी सेवा है?”

The post office of Civic Center is in a bad condition, work gets done only if you stand in queue for hours
The post office of Civic Center is in a bad condition, work gets done only if you stand in queue for hours

नव-प्रशिक्षित पर काम का भार, वरिष्ठ कर्मचारी गायब

स्थिति तब और खराब हो गई जब प्रशिक्षित कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर बाहर नजर आए और सारा काम नव-प्रशिक्षित कर्मियों पर डाल दिया गया। सूत्र बताते हैं कि कई अनुभवी स्टाफ सदस्य कामकाज के समय चाय-पान की दुकानों पर देखे गए। इससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ गया है।

सर्वर डाउन से और बिगड़ी समस्या

डाकघर में नेटवर्क सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है, जिसके चलते लेन-देन और रसीद जारी करने में दिक्कत आ रही है। एक उपभोक्ता ने कहा –

“जब भी डाकघर आते हैं, यही सुनने को मिलता है कि सर्वर डाउन है। अगर सिस्टम ही दुरुस्त नहीं है तो जनता का समय क्यों बर्बाद किया जा रहा है?”

The post office of Civic Center is in a bad condition, work gets done only if you stand in queue for hours
The post office of Civic Center is in a bad condition, work gets done only if you stand in queue for hours

स्टाफ की कमी – प्रशासन बेखबर

जबलपुर डाकघर में वर्तमान समय में स्टाफ की भारी कमी है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, कई पद खाली हैं और अस्थायी स्टाफ पर सारा भार डाल दिया गया है। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कोई ठोस समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

Share This Article
Translate »