शराब माफिया, सटोरिया’अवैध मुरम खुदाई से क्षेत्र बना अवैध कारोबारियों का केंद्र…..
दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी – खैरा–पलारी क्षेत्र में अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। कच्ची व देशी पक्की शराब, ‘एक के अस्सी’बनाने वाले सट्टा कारोबारियों, रेत और मुरम की अवैध खुदाई एक संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रही है। क्षेत्र के कई हिस्सों में यह गतिविधियां नियमित रूप से देखी जा रही हैं।
यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर बन रही फिल्म “मां वंदे”, शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू
वहीं प्रदेश सरकार के विपरीत प्रदर्शित हो रही रहा है खैरा पलारी क्षेत्र प्रदेश सरकार की मानसा पर पानी फेर रहा है खैरा पलारी क्षेत्र प्रदेश सरकार एक और बड़े दावे कर रही है कि प्रदेश में माफिया राज खत्म हो वहीं दूसरी ओर खैरा पलारी मिसाल कायम कर रहा है निरंतर अवैध कारोबारों का गढ़ बनता जा रहा है खैरापलारी जिम्मेदारों के नाक के नीचे माफियाओं का बोल वाला निरंतर देखने को मिल रहा है
कार्रवाई के नाम पर प्रशासन नाकाम एवं लाचार सिद्ध हो रहा है जिसके चलते माफियाओं का हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मनसा पर पानी फिर रहा है आए दिन अवैध कारोबारों को लेकर अखबारों के माध्यम से प्रकाशन किया जाता है।
यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर बन रही फिल्म “मां वंदे”, शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू
एवं कुछ जिम्मेदार आईना दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं मगर कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने बैठे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के नाम पर माफियाओं के सामने दम तोड़ रहे है।
अवैध शराब का फैलता नेटवर्क….

सूत्रों के अनुसार खैरा–पलारी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार जोरों से संचालित हो रहा क्षैत्र के चारों ओर का संचालन किया जा रहा है। खेतों, जंगलों और नालों के किनारे कच्ची शराब की भट्टियां स्थापित की गई हैं।
इस नेटवर्क में कच्चे माल की आपूर्ति, निर्माण और वितरण के लिए अलग-अलग लोग लगाए गए हैं, जिससे यह कारोबार संगठित रूप ले चुका है।
एक के अस्सी’का खेल सट्टा गांव-गांव सक्रिय….
खैरा पलारी क्षेत्र के चारों ओर क्षेत्र में ‘एक का अस्सी’ का खेल सट्टा व्यापक रूप से फैल चुका है। चौराहों, खेतों और बस्तियों में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है।
सट्टा संचालन के लिए एजेंट सक्रिय हैं, जो तय समय पर नंबर लिखवाने और भुगतान की व्यवस्था करते हैं।
निरंतर रेत और मुरम की अवैध खुदाई जारी…
यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर बन रही फिल्म “मां वंदे”, शूटिंग आधिकारिक रूप से शुरू
खैरा–पलारी क्षेत्र में नदियों, तालाबों और विभिन्न पंचायतों की भूमि से रेत और मुरम की अवैध खुदाई की जा रही है।
भारी वाहनों और जेसीबी मशीनों के जरिए खुदाई कर सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। कई स्थानों पर जमीन की प्राकृतिक संरचना पूरी तरह बदल चुकी है।
पंचायतों का संरक्षण में संदिग्ध गतिविधियां…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग पंचायत क्षेत्रों में खुदाई और परिवहन की गतिविधियां सामने आ रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि पंचायत सीमाओं के भीतर पंचायत तालाबों को खदानों में परिवर्तन हो रहे हैं एक साथ ही कई स्थानों पर तालाबों और खाली भूमि को खुदाई कर क्षेत्र में बदला गया है। जिसमें सचिव सरपंच चंद पैसों के लालच में अपनी पूरी भूमिका निभा रहे हैं।
पंचायत के तालाबों को एवं जंगल वन भूमि जगह को उजाड़ कर मुरम निकालकर खदानों में तब्दील कर रहे हैं जंगल को भी कर रहे हैं खोखला।
अवैध गतिविधियों का समान पैटर्न….
शराब, सट्टा और खनन — तीनों गतिविधियों में तय स्थान,तय लोग,और तय समय का पैटर्न देखने को मिल रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से संचालित हो रहे हैं।
लगातार चल रही इन अवैध गतिविधियों के कारण खैरा–पलारी क्षेत्र की पहचान अब एक अवैध कारोबार प्रभावित क्षेत्र के रूप में बनती जा रही है। वहीं दूसरी और स्थानीय प्रशासन निरंतर नाकामी का परिचय दे रहा है अवैध कारोबारी के सामने नाकाम एवं बोनस साबित हो रहे हैं जिम्मेदार जिसके चलते अवैध कारोबारी के हौसले बुलंद हैं खुलेआम क्षेत्र के चारों ओर अवैध कारोबार जारी है।
