जबलपुर में स्वच्छता पर सख्ती: निगमायुक्त का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और आईएसबीटी का औचक निरीक्षण

रेवांचल टाइम्स प्रतिनिधि, जबलपुर।शहर को स्वच्छता के राष्ट्रीय मानकों पर अग्रणी बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्लांट संचालन कर रही कंपनी को 15 दिनों के भीतर परिसर को साफ, स्वच्छ एवं व्यवस्थित करने के कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं निगरानी कर निर्धारित समय-सीमा में सुधार सुनिश्चित करें तथा नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।आईएसबीटी और वॉशिंग पिट परिसर का भी लिया जायजावेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट के बाद निगमायुक्त ने आईएसबीटी परिसर और वॉशिंग पिट सेंटर का भी निरीक्षण किया।

यहां सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन तथा परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।दुकानदारों को दी समझाइश, खुद चस्पा किए स्टीकर्सनिरीक्षण के दौरान निगमायुक्त स्वयं दुकानों में पहुंचे और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत दी।

उन्होंने “मेरा कचरा – मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत दुकानों और प्रतिष्ठानों पर स्टीकर्स भी स्वयं चस्पा किए, जिससे नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना जागृत हो सके।

आईएसबीटी परिसर में चला महाश्रमदाननिरीक्षण के दौरान आईएसबीटी परिसर में स्वच्छता महाश्रमदान अभियान भी चलाया गया। इसमें सैकड़ों सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों और निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लेकर परिसर की साफ-सफाई की।

सभी ने भविष्य में भी स्वच्छता के प्रति सजग रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।अभियान के दौरान पॉलीथिन और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने, कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने और निर्धारित समय पर निगम की कचरा गाड़ी को सौंपने का संदेश भी दिया गया।

निगमायुक्त की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि शहर को स्वच्छता के शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन अब केवल निर्देश नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर अमल भी सुनिश्चित कर रहा है।

Share This Article
Translate »