दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला। यह कहावत आज फिर सच साबित हुई, कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। ईमानदारी का साथ लेकर न्याय पाने में देर हो सकती है पर अंधेर नहीं। यही हुआ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ।
27 फरवरी 2026 को आम आदमी पार्टी एवं संपूर्ण देश के लिए गर्व का माहौल है, कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह सहित 27 ईमानदार पार्टी के ईमानदार नेताओं को शराब घोटाले के झूठे आरोपों में फंसा कर उन्हें वर्षों जेल में रखने जैसा उनकी राष्ट्र व्यापी छवि को खराब करने का कुत्सित प्रयास भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किया गया।
इनके द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों से बरी होने पर आम आदमी पार्टी मण्डला ने न्यायालय का धन्यवाद करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है। फर्जी मामले के विरोध में मण्डला के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम शुरुआत में ही ज्ञापन सौपा गया था।
इस अवसर पर चंद्रगुप्त नामदेव, पी डी खैरवार, सहजान परस्ते, डी डी कुमरे, डी एस वरकड़े, एड. एस के परते सहित आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सदस्यों और केजरीवाल विचार मंच के शुभचिंतकों ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने सभी पार्टी सदस्यों से एकजुट रहकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहने की अपील की है।
