दैनिक रेवाँचल टाईम्स मंडला – मंडला नैनपुर सड़क हुआ हादसा बम्हनी बंजर के समीप ग्राम जहरमऊ के मुंडी टोरिया के पास 709 वाहन और एक टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर पहुंचाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
