रावनवाडा शांति और सौहार्द के साथ मनाएं आगामी त्यौहार, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Revanchal
7
2 Min Read

​शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने दी हिदायत डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, भ्रामक खबरों से बचें

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

आगामी होली, धुरेड़ी, रंगपंचमी और पवित्र रमजान माह के मद्देनजर आज दिनांक 26 फरवरी, 2026 को पुलिस चौकी रावनवाडा परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

​सुरक्षा और शांति पर जोर
​बैठक के दौरान थाना प्रभारी कंचन सिंह राजपूत एवं उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ​डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध शासन के निर्देशानुसार डीजे बजाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​सोशल मीडिया पर निगरानी किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक जानकारी साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
​त्वरित सूचना किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


​जनता ने दिया सहयोग का भरोसा
​बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, व्यापारी संघ, पत्रकारों और शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा जाएगा और पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।


​बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पत्रकार साथी।


​मुख्य अपील”त्यौहार खुशियां बांटने के लिए हैं। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए मुस्तैद है, नागरिक भी जिम्मेदार बनें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन, रावनवाडा

Share This Article
Translate »