ग्राम पोड़ी में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

Drug de-addiction campaign organized in village Podi

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला ग्राम झुरगी पोड़ी में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मातृशक्ति, पितृशक्ति, युवा साथी, भाई-बहनों ने संकल्प लिया कि 21वीं सदी के भारत में उनका गांव नशा मुक्त बनकर स्वच्छ और विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देगा।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है और नशा मुक्ति की यह पहल उसी दिशा में एक नई रोशनी की शुरुआत है। सभी ने पूर्ण आशा और विश्वास जताया कि यह मिशन अवश्य सार्थक सिद्ध होगा।
सरपंच कमलेश कोकड़िया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को खोखला कर देता है। यदि गांव को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो नशे जैसी बुराई से पूरी तरह मुक्ति पाना आवश्यक है। उन्होंने ग्राम वासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर नशा मुक्ति का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य दें।


अभियान में योगदान देने वाले नागरिकों में उपसरपंच ओमकार सिंह झरिया, फ़ैशन राज साहू, पुरुषोत्तम झरिया, रामभजन साहू, तोताराम, महेश झरिया, शोभाराम साहू, रामगोपाल, शिक्षक अजय झरिया, जगदेव प्रसाद, रामकुमार साहू, सुशील, राधेश्याम झरिया, अशोक झरिया, इंद्रकुमार साहू सहित कई सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।


सभी ने मिलकर ग्रामवासियों से नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।सभी ने एक स्वर में जय हिंद और जय भारत के नारों के साथ अभियान का समापन किया।

Share This Article
Translate »