रेवांचल टाइम्स, पन्ना।
प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पवई एवं मोहन्द्रा में जोरदार प्रदर्शन किया।
जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नामदेव के नेतृत्व में शाम 5 बजे पवई बस स्टैंड पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।
इसी क्रम में सिमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चौरसिया एवं अजयपाल लोधी के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे बस स्टैंड मोहन्द्रा में भी पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया और माफी की मांग की।
इस अवसर पर सुरेंद्र नामदेव, राजपाल सिंह, रामसेवक सिंगरौल, भूपत सिंह बुंदेला, महेश बढ़ोलिया, पप्पू खान, इब्राहिम खान, चंद्रभान नगायच, नरेंद्र तिवारी, कुंदन खान, नरेंद्र सिंह भदोरिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
