होलिका दहन न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

Revanchal
4
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स मंडला। न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी, लालीपुर स्थित गार्डन प्रांगण में होलिका दहन का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कॉलोनी समिति के अध्यक्ष महेश चडार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन संपन्न किया।

संध्या समय विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाली सजाकर परिक्रमा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोलक की थाप और होली गीतों के बीच सभी ने मिलकर नृत्य किया और पर्व की खुशियों को साझा किया।

कार्यक्रम में कॉलोनी के समस्त सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से महेश-शीला चडार, रीता-अस्मिता तिवारी, रागिनी तिवारी, अभिलाषा-शशि भूषण साहू, प्रहलाद-राजकुमारी, हरि-श्रीओम झारिया, संतोष, प्रशांत, नीलिमा, आरती अग्रवाल, कामना-मनोज हरदहा, बृजेश-तृप्ति खमपरिया, मोंटी मलिक, अशोक भाऊ, लालू सुखवानी, नरेटी जी, सेल कुमार पार्वती सरोते, सुरेंद्र पुरी, रेखा गोस्वामी, रामचंद्र-प्रभा रूझिया, आर.पी.-बबली मोगरे, विनय-प्रियंका झारिया एवं आशीष-मुस्कान रजाणी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष महेश चडार ने इस अवसर पर कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अग्रिम होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया तो महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आ रहा था।

अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कॉलोनीवासियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार मिलजुलकर सभी त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Translate »