दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास मोहगांव में बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस डेमोंसट्रेशन विषय पर प्रशिक्षित मार्शल आर्ट एक्सपर्ट राम बकस मार्को के द्वारा प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सुरक्षित परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्टसुरक्षा) सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 आदि.साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के संबंध में बताया गया। फिट इंडिया वूमेन के संदेश के साथ बालिकाओं को पौष्टिक आहार, स्वच्छता आदि विषयों पर जानकारी देते हुए, कार्यक्रम के अंत में समस्त बालिकाओं को ” मैं स्वस्थ रहूंगी, सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी” शपथ ग्रहण कराई गई।
