संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में जबलपुर ने मंडला को दी मात

Jabalpur defeated Mandla in the final of the divisional level football competition.

रेवांचल टाइम्स – मण्डला, जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला की मेजबानी में महात्मा गांधी स्टेडियम में खेली गई संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में जबलपुर ने मंडला को हराकर विजेता बना। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉक्टर विशाल बन्ने, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, जन भागीदारी अध्यक्ष चंद्रशेखर निखारे, जन भागीदारी के सदस्य अमन अग्रवाल, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ दिलीप शर्मा, तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर टीपी मिश्रा, डॉक्टर बी टेमरे, डॉक्टर अर्जुन बघेल, डॉ. एस आर बघेल, डॉ. राजेश धुर्वे एवं चयनकरता डा कन्हैया कुमार, विभिन्न महाविद्यालय से आए खेल अधिकारी डॉक्टर विवेक जायसवाल, डॉक्टर प्रशांत यादव, डॉक्टर आशीष चतुर्वेदी, डॉक्टर देवेंद्र बघेल, डॉक्टर रवि यादव, डॉक्टर अनूप परिहार, निलेश चौरे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का श्रेष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार जबलपुर के नेगी तथा मंडला के रोहित को दिया गया।

प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर विशाल बनने ने राज्य स्तरीय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय के प्रार्चाय डॉ. अनिल गुप्ता ने खिलाडियों को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता के सचिव एवं महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. गुलबहार खान ने सभी खिलाड़ियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Translate »