दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार मंडला में राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न ढाबों और रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई विदेशी मदिरा जब्त की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बिना अनुमति शराब का भंडारण पाया गया, जिस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मदिरा जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 34,500 रुपये बताई गई है।
वही कार्रवाई के दौरान एमएच-34 ढाबा/रेस्टोरेंट से किंगफिशर बियर की 9 बोतल, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 3 बोतल, जेमसन व्हिस्की की 1 बोतल एवं 1 लूज, बकार्डी मैंगो तथा सिग्नेचर व्हिस्की की 1-1 बोतल जब्त की गई।
इसी तरह विशाल ढाबा से किंगफिशर बियर की 8 बोतल स्टॉक में पाई गई, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।
वहीं गोल्डन कैफे रेस्टोरेंट में विभिन्न ब्रांड की 12 बोतल विदेशी मदिरा खुले में रखी हुई मिलीं, जिन्हें भी जब्त किया गया।
इसके अलावा राजस्थानी ढाबा से बडवाइजर बियर के 36 कैन, किंगफिशर स्ट्रांग के 20 कैन, एमडी व्हिस्की के 24 पाव, आरएस व्हिस्की के 20 पाव, आइकोनिक व्हिस्की के 40 पाव, एमडी रम के 10 नग तथा फॉक्स के 10 नग बरामद किए गए। इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी तहसीलदार हिमांशु भलावी, जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी, नायब तहसीलदार रामसिंह उलाड़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
