प्यार, विश्वास और हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, 48 घंटे में टिकरिया पुलिस ने खोला सनसनीखेज हत्याकांड

दैनिक रेवांचल टाईम्स मंडला। जिले के थाना टिकरिया में एक मामला सामने आया है जहाँ पर रिश्तों की बुनियाद माने जाने वाले प्यार और विश्वास को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक कहानी मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है।

यहां जबलपुर निवासी सुमित काछी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी।

पुलिस ने महज 48 घंटे में इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर पूरे मामले को उजागर कर दिया।14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के नजदीक एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान सुमित काछी के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और जांच के लिए विशेष टीम गठित की।जांच की परतें खुलीं तो सामने आई प्यार, धोखे और साजिश की खौफनाक कहानी।

पुलिस के अनुसार सुमित ने ही अपनी पत्नी जमुना उर्फ कविता की पहचान पड़ोस के मंदिर के पुजारी सूर्यकांत से कराई थी, लेकिन यही पहचान धीरे-धीरे अवैध संबंध में बदल गई। जब सुमित को इस रिश्ते का पता चला तो घर में विवाद शुरू हो गए और यहीं से उसकी मौत की पटकथा लिख दी गई।11 फरवरी को योजना के तहत सुमित को मंडला लाया गया।

मधुवन ढाबा के पास पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी ने हमला कर दिया। पति को बचाने का नाटक कर रही पत्नी ने ही पीछे से वार कर उसकी जिंदगी खत्म कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाए गए और थाने पहुंचकर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी गई, ताकि शक की सुई कहीं और घूम जाए।

लेकिन कहते हैं सच ज्यादा देर छिपता नहीं। 13 फरवरी को मृतक के भाई द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराते समय जताए गए शक के बाद पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी पी.एल. वालरे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।यह हत्याकांड सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों में घुलते अविश्वास और लालच की वह कहानी है जिसने प्यार के नाम को भी कलंकित कर दिया।

48 घंटे में खुलासा कर टिकरिया पुलिस ने पेश की मिसालतेज जांच, सटीक रणनीति और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिस तेजी से मामले को सुलझाया, वह सराहनीय है।

अब पूरा क्षेत्र यही कह रहा है —जिसे जीवनसाथी समझा, वही मौत की वजह बन गया।

Share This Article
Translate »