साहू मेडिकल स्टोर की के संचालक के लापरवाही

छिंदवाड़ा रेवांचल टाइम्स सूर्यकांत भट्ट

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खूनाझीर मे साहू मेडिकल स्टोर के संचालक महेंद्र साहू के द्वारा मेडिकल स्टोर में घोर लापरवाही बरती जा रही है इस मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा अपनी धर्मपत्नी जिन्होंने फार्मासिस्ट की डिग्री भी प्राप्त नहीं की है

फिर भी मेडिकल संचालक के सुने में मरीज को धड़ल्ले से दवाई दे रही है अभी कुछ समय पहले छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा में कफ सिरप कांड का मामला शांत नहीं हुआ है

इसके बावजूद भी प्रशासन की नाक के नीचे एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की नाक के नीचे इस तरीके से मेडिकल संचालित हो रहे हैं एवं दवाइयां ग्राहकों को दी जा रही है

इससे यह साबित होता है कि कार्यवाही कुछ नहीं होती आगे देखना होगा कि इस प्रकार से मेडिकल स्टोर के संचालक पर क्या कार्रवाई होती है इतने बड़े कांड होने के बाद भी प्रशासन मौन है

हम इस खबर के माध्यम से छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सिविल सर्जन से हमारा आग्रह है कि इस प्रकार के मेडिकल संचालकों को चिन्हित कर इनके ऊपर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो

Share This Article
Translate »