भुआ बिछिया विनोद रंगमंच में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान व शिक्षा की उन्नति जन जागरुक का दिया संदेश

Revanchal
3
5 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स- मंडला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विनोद रंगमंच बिछिया में श्रीमती सकुना उयकेजी जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता, श्रीमती रजनी मरावी जी नगर परिषद अध्यक्ष एवं श्रीमती अरुणा दीक्षित जी व्याख्याता के विशिष्ट आतिथ्य , श्रीमती विद्या राय श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती त्रिवेणी तेकाम पार्षद, श्रीमती नारायणी साहू पार्षद, श्रीमती शशि लता मिश्रा , श्रीमती राधा झारिया, श्रीमती रुक्मणी साहू की गौरवमयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती का तिलक वंदन द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पूजन उपरांत मंचासीन अतिथियों के स्वागत तिलक लगाकर पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया । कार्यक्रम में समस्त मात्र शक्तियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।स्वागत के क्रम में बालिका तान्या धुर्वे के द्वारा बहुत ही मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का सांस्कृतिक स्वरूप जिसमें भाषण, नाटक, नृत्य, फैंसी ड्रेस, प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति श्रीमती आरती मोदी वरिष्ठ शिक्षिका ने नारी के महत्व, नारी की उपलब्धियां पर अपने विचार रखे ।

महिला हिंसा एवं महिलाओ की समस्याओं पर समाज में कार्य करने वाली श्रीमती संगीता गर्ग ने महिला नहीं है किसी से कम महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना विकास किया है और करके दिखाया है इसके अलावा महिलाओं की समस्याएं महिला हिंसा , महिला जागरूकता पर विस्तृत विचार रखें ।

भाषण प्रतियोगिता में श्रीमती नीता तिवारी, राम कुमारी मसराम, निमिषा तिवारी,अर्पिता परस्ते ने भाग लिया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण , समसामयिक घटनाओं बेटी पढ़ाओ महिला जागरूकता, नशा मुक्ति किशोर किशोर बालिकाओं की समस्याओं पर अपने विस्तृत विचार रखें। फैंसी ड्रेस में रजनी तेकाम,किरण गुप्ता निर्मला पंद्रे, आरती धुर्वे, नीति तिवारी आदि ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देकर शिक्षाप्रद संदेश दिए।

गीत प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता सेठिया, लक्ष्मी कार्तिकेय छोटी मरकाम सीमा राजपूत ने अपनी सुरीली आवाज में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रीमती गोदावरी राजपूत, किरण गुप्ता, जानकी मरावी, निर्मला पंद्रे आरती धुर्वे के द्वारा नाटक का मंचन करते हुए बालिका स्वतंत्रता, बालिका शिक्षा, एवं बालिका विकास का बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र एवं शिक्षाप्रद रहा।


नृत्य में बालक माध्यमिक शाला की एक नन्ही बालिका, महिमा यादव, एवं समूह नृत्य बहुत ही आकर्षक रहे। कार्यक्रम में नगर की वरिष्ठ एवं संघर्षशील माताओं बहनों का शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया।

उद्बोधन की कड़ी में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती अरुणा दीक्षित जी ने महिलाओं के बीच समता और समानता ,नारी विकास, नारी संगठित रहे इस पर अपनी विस्तृत विचार रखें उन्होंने कहा महिलाओं को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए तभी हम विकास कर सकती है।

उद्बोधन की अगली कड़ी विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी जी के द्वारा भी महिलाओं की शिक्षा जागरूकता ,समानता पर अपने विचार व्यक्त किए गए जनपद अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष जनपद प अध्यक्ष श्रीमती सकुना उयके जी ने भी महिला शिक्षा महिलाओं के विकास एवं महिलाओं की समस्याओं पर अपने विचार रखें।

उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में श्रीमती उषा भट्ट , दीप्ति साहू, निशा गर्ग, संगीता गोस्वामी, कौशल्या तेकाम, कल्पना उपाध्याय, दिव्या मरावी, नीति तिवारी ,दुर्गेश्वरी मरकाम, शशि रजक, शशि मिश्रा, मधुबाला पट्टा, राजकुमारी वाल्के, नीलू बैरागी जानकी मरावी, संगीता वर्मा, संगीता भलावी, रोशनी धुर्वे, लक्ष्मी तेकाम शशिआर्मी,जानकी मरावी, यामिनी नामदेव कंचन झारिया चमेली सरोते ,राजकुमारी मसराम, हेमलता पड़वार ,नेहा सोनी ललिता मिश्रा, आरती सोनी, गुलाबा राजपूत , नूतन पूशॉम , शब्बो सोनवानी ,मंजू श्रीवात्री, सरस्वती धुर्वे, उमा राजपूत सलोनी राजपूत,

सीमा यादव ,माधवी राय, संगीता राय, मनोरमा राय, पूजा कोष्ठा, कीर्ति सोनी आदि नगर की सैकड़ो माताएं बहनोंने उपस्थित होकर एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाया।सभी प्रतिभागियों को प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री सीमा राजपूत एवं श्रीमती रजनी तेकाम ने किया अंत में फूलों की होली खेलते हुए समरसता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Translate »