रंगपंचमी के अवसर पर पत्रकार संगठन के तले मुंबई कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

Revanchal
10
4 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

रंग पंचमी के अवसर पर जिला छिंदवाड़ा के हृदय स्थल पोला(दशहरा) ग्राउंड में रंग-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई नागपुर छिंदवाड़ा जबलपुर क्षेत्र के कलाकारों ने रंग पंचमी के अवसर पर रंग भरी शाम में सुरीली आवाजों के साथ जिला छिंदवाड़ा की पावन धरा को रंगारंग कर दिया।

इस अवसर पर द धनंजय लाइव म्यूजिकल देवी जागरण आर्केस्ट्रा द्वारा नए पुराने गीतों से उपस्थित दर्शकों को रोमांचित करते हुए उनकी पुरानी यादें ताजा कर दी।


रंग पंचमी के अवसर पर 24 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष होने वाले पत्रकार संगठन के द्वारा इस कार्यक्रम में मुंबई के कलाकार दीपू श्रीवास्तव, राजेश खन्ना देवानंद जूनियर महमूद ने अपने प्रस्तुति दी।

इसके अलावा एक फनकार 12 आवाज के रूप में जोसेफ ने समां बांध डाला। जोसफ द्वारा शानदार 12, 15 कलाकारों की आवाज निकाल के दर्शकों का मन मोह लिया। दीपू श्रीवास्तव कुछ खास नहीं कर पाए या यू कहां जाए की दीपू श्रीवास्तव से कई गुना अच्छा जोसफ ने मिमिक्री कार्यक्रम में लोगों को खूब रोमांचित किया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण द धनंजय लाइव म्यूजिकल आर्केस्ट्रा देवी जागरण रहा विदित हो कि पुरानी नई फिल्मों के गीतों एवं देवी जागरण में झांकियां के साथ शानदार प्रस्तुति, नवरात्र में मंत्र मुक्त देवी भक्ति गीतों के लिए धनंजय लाइव म्यूजिकल देवीजागरण आर्केस्ट्रा बैतूल सिवनी जबलपुर छिंदवाड़ा महाराष्ट्र में अपने कार्यक्रमो के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है ।

जिसके द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीतों ने हजारों की संख्या में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने खूब तालियां बजाकर पुराने और नए फिल्मी गीतों का आनंद लिया। धनंजय वडसमुद्रकरजोशी के साथ युगल गीत में वंदना द्वारा समा बांध दिया । दोनों के द्वारा गाय गीतों से श्रोता मंत्र मुक्त हो गए।

तुमको मेरे दिल ने पुकारा है बड़े नाज से, कौन दिशा में लेके चला रे बटोहिया, तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती नजारे हम क्या देखें, जैसे युगल गीतों से लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई। वही गायक धनंजय वडसमुद्रकरजोशी द्वारा एकल गीत मेरा चांद मुझे आया है नजर, तुमसे अच्छा कौन है दिलो जिगर लो जान लो, गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

नागपुर से आई कलाकार सिमरन ने भी पुराने डिस्को गीतों के द्वारा लोगों को झूम के लिए मजबूर कर दिया नाकाबंदी, 1 2 3 4, तम्मा तम्मा लोगे जीते हैं शान से, गायक धनंजय वडसमुद्रकर जोशी के साथ गए युगल गीत क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो से माहौल बना डाला। नई फिल्मों के साथ नितेश मेहरा और पूजा,डांसर अरुणा, मुस्कान , करिश्मा ने भी युवाओं को झूम के लिए मजबूर कर दिया।

द धनंजय लाइव म्यूजिकल देवी जागरण/ आर्केस्ट्रा में संगीत छिंदवाड़ा जिला के मास्टर ऑर्गन प्लेयर अनीश डेहरिया ढोलक में जयदीप सोलंकी, पद में प्रदीप सोलंकी, ड्रम सेट में विशाल, गिटार में महेंद्र डेहरिया, शानदार संगीत का प्रस्तुतीकरण किया लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।

वही विकी साउंड की शानदार सेटिंग से कार्यक्रम का समा बंध गया। कार्यक्रम सहयोग करने में जितेंद्र अलबेला रवि डेहरिया उषा राउत, विक्की डहेरिया आदि का सहयोग है।

Share This Article
Translate »