रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के ‘गौ माता राष्ट्र माता प्रतिष्ठा शंखनाद अभियान’ के समर्थन में छिंदवाड़ा के सनातनी समाज ने हुंकार भरी है। विप्र पुरोहित सेवा संगठन के आवाहन पर स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सनातनियों ने सरकार के समक्ष चार प्रमुख प्रस्ताव पारित किए।
प्रमुख चार मांगें और पारित
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और संगठन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से निम्नलिखित प्रस्तावों को पारित कर सरकार से इन्हें लागू करने की मांग की ल
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा
केंद्र सरकार अविलंब गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे और देश में पूर्ण गो-वध प्रतिबंध लागू हो।
हिंदू राष्ट्र की घोषणा: हिंदुस्तान को संवैधानिक रूप से ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाए।
हिंदी बने राष्ट्रभाषा: हिंदी को देश की आधिकारिक राष्ट्रभाषा का गौरव प्रदान किया जाए।
शनिवार को ‘हिंदू दिवस’ की मान्यता: सप्ताह के शनिवार दिन को आधिकारिक रूप से ‘हिंदू दिवस’ के रूप में घोषित किया जाए।
हनुमान चालीसा और शंखनाद से संकल्प
अनगढ़ हनुमान मंदिर में आयोजित इस सभा में सभी उपस्थित जनों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके पश्चात, शंखनाद के साथ इन प्रस्तावों को ध्वनि मत से पारित किया गया। सनातनियों ने देश के प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि वे अपने-अपने राज्यों में भी गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अभियान को पूर्ण समर्थन देने के लिए जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, संगठन मंत्री राजेश शर्मा ‘स्वदेशी’, राष्ट्र प्रेमी रविंद्र कुशवाहा, प्रकाश शुक्ला, रुपेश तिवारी, तरुण शर्मा, राजेंद्र पाठक, दिलीप भाई सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
”गौ माता हमारी आस्था और संस्कृति का आधार हैं। उन्हें राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना हर सनातनी का संकल्प है। राजेश शर्मा, संगठन मंत्री
