प्रदेश में संचालित खेल अकादमियाँ उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार कर रही हैं – सारंग

Sports academies operating in the state are producing excellent players - Sarang

प्रदेश में संचालित खेल अकादमियाँ उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार कर रही हैं – सारंग

  • राजा भोज नौकायन प्रतियोगिता संपन्न, मध्य प्रदेश ने जीते सर्वाधिक पदक

मध्य प्रदेश जल क्रीड़ा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने श्रीनगर में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया जल क्रीड़ा महोत्सव में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में संचालित खेल अकादमियाँ उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार कर रही हैं। खेलों में भाग लेने वाले युवा न केवल अच्छे खिलाड़ी बनते हैं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनते हैं। यह बात खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को खानूगाँव में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स सेलिंग अकादमी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते। प्रतियोगिताएँ 12 श्रेणियों में आयोजित की गईं और मध्य प्रदेश ने 8 स्वर्ण पदक जीतकर सर्वाधिक पदक प्राप्त किए। अन्य राज्यों, क्लबों और संघों के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

खिलाड़ियों की सराहना

मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 18 खेलों के लिए 11 खेल अकादमियाँ संचालित हैं, जो खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएँ प्रदान करती हैं।

प्राप्त पुरस्कार

स्वर्ण पदक विजेताओं में माही वर्मा (ILCA 4 गर्ल्स), राजवीर यादव (ILCA 4 बॉयज़), शगुन झा और अपर्णा चौधरी (29R गर्ल्स), एकलव्य बाथम और वंशिका सिकरवार (420 वर्ग), जगरांव कुमार (ऑप्टिमिस्ट बॉयज़), आर्यन पाटीदार (IQFoil बॉयज़), प्रार्थना भोई (IQFoil गर्ल्स), और तेजस्वी प्रजापति (टेक्नो 293 गर्ल्स अंडर 17 वर्ग) शामिल थे।

रजत और कांस्य पदक विजेता
रजत पदक विजेताओं में अंकित सिसोदिया (ILCA 4 बॉयज़), तुलसी पटेल (ILCA 4 गर्ल्स), रुद्रेश पटेल और मयंक राजपूत (29R बॉयज़), सोहम राजपूत (टेक्नो 293 बॉयज़ अंडर 17 वर्ग), और जगरांव कुमार (ऑप्टिमिस्ट ओवरऑल) शामिल थे। कांस्य पदक विजेताओं में वासु चंद्रवंशी (ILCA 4 बॉयज़), आस्था पांडे (ILCA 4 गर्ल्स) और समृद्धि बाथम और पार्थ चौहान (420 वर्ग) शामिल थे।

Share This Article
Translate »