सुगम मानस मंडल ने सभी को होलीकोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की – रमेश पोफली
धुरेंडी के शुभ अवसर पर 4 मार्च, दिन बुधवार को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
सुगम मानस मंडल की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलीकोत्सव ‘‘धुरेंडी’’ के सुअवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पोला ग्राउंड दशहरा मैदान पर 4 मार्च 2026 दिन बुधवार को सायं 7.30 बजे आयोजित किया गया । इस सम्मेलन हेतु सभी काव्य प्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों सहित बच्चों को भी आग्रह पूर्वक आमंत्रित किया गया है ।
मण्डल के द्वारा सभी नगरवासियों सहित जिलेवासियों को होलीकोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की है ।
स्मरण रहे यह कवि सम्मेलन का 71 वॉ वर्ष है कार्यक्रम के संयोजक रमेश पोफली अधिवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि छिंदवाड़ा जिले के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र नारायण उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय करेंगे ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई. पी. त्रिपाठी कुलगुरु राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे । मंडल के अध्यक्ष निरपत सिंह टेखरे, मंत्री घनश्याम कर्मवीर, कोषाध्यक्ष संजय जैन सहित मंडल के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सफल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।
इस वर्ष कवि सम्मेलन में सर्वश्री वेदव्रत बाजपेयी लखनउ (उ.प्र.), संजय झाला दौसा (राज.), सुनील व्यास मुंबई (महा.), जौहर कानपुरी कानपुर (उ.प्र.), एकेश पार्थ जयपुर (राज.), सुश्री अना देहलवी दिल्ली, दीपक दनादन भोपाल (म.प्र.) प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं के माध्यम से हमें हसायेंगे, गुदगुदायेंगे और हमारा मनोरंजन करेंगे ।
रमेश पोफली ने बताया कि होलीकोत्सव 4 मार्च, दिन बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा चूंकि 3 मार्च को ग्रहण है और ग्रहण में सभी वर्जित रहता है ग्रहण सुबह 8 बजे से सूतक प्रारंभ हो जाएंगे ग्रहण दोप. 2.45 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 7.45 बजे समाप्त होगा इसी कारण से और धुरेंडी का पर्व 4 तारीख को सभी पंचांगों और हमारे पंडितों के कैलेंडर में भी धुरेंडी 4 मार्च की बताई गई है,
इसलिए हम सभी बंधु हमारे मान बिंदुओं का ध्यान रखते हुए धुरेंडी के पर्व को 4 मार्च को ही संपन्न करें और दिनभर रंग गुलाल का आनंद लेकर रात्रि में पोला ग्राउंड पहुंचकर परंपरागत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आनंद ले ।
