जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Revanchal
9
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई जो कि 10 मार्च 2026 जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनी।

86 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।


जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत शास्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, संस्कार बावरिया सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Translate »