गोपी टोला के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर ट्रांसफार्मर को जले दस दिन हो गए

ट्रांसफार्मर को जले दस दिन हो गए

रेवाँचल टाईम्स – बरगी बांध से विस्थापित गांव हनाई ग्राम पंचायत कुदवारी विकास खंड घंसौर के गोपी टोला के लोग लगभग दस दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गोपी टोला लगभग 35 घरों की बस्ती है जहां ट्रांसफार्मर जल गया है।इसकी लिखित सूचना ग्रामीणों ने विधुत विभाग को दिया है और 181एवं 1912 पर भी शिकायत दर्ज किया गया है। परन्तु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। गोपी टोला के निवासियों को अंधेरे के कारण सर्पदंश का भय सता रहा है। कल रात सोमवती मरकाम के आंगन में सर्प निकलने से अफरातफरी मच गई।आस पड़ोस के लोगों ने सांप को दूर भगाया ।दूसरी ओर बिजली नहीं होने से 20 से 22 स्कूली बच्चों का रात की पढ़ाई बाधित हो रहा है।

The villagers of Gopi Tola are forced to live in darkness, it has been ten days since the transformer got burnt
The villagers of Gopi Tola are forced to live in darkness, it has been ten days since the transformer got burnt

मोबाइल और टार्च चार्ज कराने के लिए दूसरे गांव जाना पङता है। ज्ञात हो कि गोपी टोला का बसाहट बरगी जलाशय के इर्द-गिर्द है, जिससे कीङे मकोङे का खतरा हर समय बना रहता है। घरों में सबके के लिए खाट की व्यवस्था नहीं होती है तो अधिकतर परिवार की महिला सदस्य नीचे बिस्तर लगा कर सोती हैं।

The villagers of Gopi Tola are forced to live in darkness, it has been ten days since the transformer got burnt
The villagers of Gopi Tola are forced to live in darkness, it has been ten days since the transformer got burnt

गोपी टोला के शिवकली बाई सोयाम, सुनैना बाई बर्मन, भूतपूर्व सरपंच लाल सिंह सोयाम, टेकरी घाट मछुआरा सहकारी समिति के अध्यक्ष रमेश बर्मन, संतोष मरावी, फग्गू मरकाम,तीरथ बर्मन, कृपाल बर्मन और बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राज कुमार सिन्हा, भूवन बर्मन ने सिवनी कलेक्टर महोदय से समस्या का त्वरित समाधान के लिए अनुरोध किया है।
रमेश बर्मन (9098229033)
गोपी टोला (हनाई)

Share This Article
Translate »