नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत टिकरिया पुलिस द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत टिकरिया पुलिस द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के उच्च निदेर्शानुसार चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी विशेष अभियान के तहत जिले में 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत टिकरिया पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, साप्ताहिक बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों, शिक्षकों, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। थाना टिकरिया द्वारा शासकीय उत्कृष्ट हाईस्कूल नारायणगंज एवं मॉडल स्कूल नारायणगंज ( कुड़मैली ) में बच्चों एवं शिक्षकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

Under the campaign 'Staying away from intoxication is important', Tikaria police
Under the campaign ‘Staying away from intoxication is important’, Tikaria police

विद्यालयों में एसआई पंकज विष्ट द्वारा नशा मुक्ति विषय पर जानकारी दी गई और शपथ ग्रहण कराया गया।

थाना प्रभारी गोपाल घासले सहित पुलिस टीम द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। सभी स्थानों पर उपस्थित जनसमूह को नशा न करने, नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

Share This Article
Translate »