विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु विरोध की आड़ में देश को नीचा दिखाने के लिए अशोभनीय और अराजक विरोध किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं: शेषराव यादवकांग्रेस अब एंटी-नेशनल कांग्रेस बन चुकी है: शेषराव यादवकांग्रेस को तुरंत सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए, वरना जनता इन राष्ट्र-विरोधियों को सड़क पर सबक सिखाएगी: शेषराव यादवभाजपा सदैव सकारात्मक राजनीति और राष्ट्रहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है: शेषराव यादव
छिन्दवाड़ा
“इंडिया ए आई इम्पैक्ट समिट 2026” के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अर्धनग्न एवं अशोभनीय विरोध प्रदर्शन के खिलाफ जिला भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा सहित सभी आनुषंगिक संगठनों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी नीतियों एवं प्रदर्शनों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं पर हमला किया गया जिसमें कुछ भाजपा की महिला नेत्री को चोटें भी आयी।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ,विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है, तब इस प्रकार का प्रदर्शन न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु विरोध की आड़ में देश को नीचा दिखाने के लिए अशोभनीय और अराजक विरोध किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया सकता।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास विकास और तकनीकी प्रगति के मुद्दों पर कोई ठोस एजेंडा नहीं है, इसलिए वे इस प्रकार के हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा की और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
उन्होंने आगे तीखा प्रहार करते हुए कहा “कांग्रेस अब एंटी-नेशनल कांग्रेस बन चुकी है। कांग्रेस एआई को ‘एंटी इंडिया’ साबित करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी के निर्देश पर ये शर्मसार हरकतें की गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तुरंत सिर झुकाकर माफी मांगनी चाहिए, वरना जनता इन राष्ट्र-विरोधियों को सड़क पर सबक सिखाएगी।”
शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा सदैव सकारात्मक राजनीति और राष्ट्रहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीकी नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में योगदान दें, न कि भ्रामक और अशोभनीय राजनीति का हिस्सा बनें।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राजू नंदवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, धर्मेन्द्र मिगलानी, भारत घई, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, श्रीमती नीलू निर्मलकर, श्रीमती स्मृति यादव, विजेन्द्र चौहान, दिन्शु यादव,
कुबेर सूर्यवंशी, इन्द्रजीत पटेल, विवेक बिट्टू मंडराह, शिखर पांडे, शिवा सरसवार, पीयूष बत्रा, अतुल सराठे, पंकज मुंगिया, हरिओम यादव, राहुल बादशाह, हर्षवर्धन सोनी, पीयूष खुराना, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती अमिता बरैया, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती रानी सूर्यवंशी, श्रीमती वंदना विश्वकर्मा,
श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, श्रीमती आरती खण्डेलवाल, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती नीलम जंघेला, श्रीमती नीलू क्षैत्री, श्रीमती माया बंदेवार, श्रीमती लमिया मरावी, श्रीमती भारती देशवाडे, चन्द्रभान देवरे, प्रमोद शर्मा, अभिलाष गोहर, संजीव रंगू यादव, राकेश माइकल पहाड़े, दीपक कोल्हे, रोशन सिंगनापुरे, अरूण गद्रे, तरूण सोनी, कमल वाजपेयी, मनीष निर्मलकर, रवि मालवी, अंकित तिवारी, अंकित सोलंकी प्रियवर सिंह ठाकुर, अनुज शंकरलाल पाटकर, पवन सूर्यवंशी, अनीश पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
