पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियां की जानकारी ली
प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दिया आवश्यक दिशा निर्देश
रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा
जितेन्द्र अलबेला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी पांढुर्णा प्रवास पर रहें।। सोलंकी छिंदवाड़ा संभाग के भाजपा संगठन प्रभारी के नाते लगातार पांढुर्णा पर प्रवास रत रहते हैं।।
उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तारतम्य मे मंडल प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का जायजा लेने 14 मार्च की रात्रि पांढुर्णा पहुंचे।।
पांढुर्णा जिला भाजपा कार्यालय में पांढुर्णा विधानसभा के छह मंडलों की संयुक्त बैठक लेकर प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी ली।। प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश व व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सामोहिक प्रयास पर जोर दिया।। प्रशिक्षको को अपने विषय पर कैसे पूरी पकड़ हौ और प्रशिक्षार्थी के साथ संवाद कैसा हो इस पर सार्थक चर्चा की।।देर रात्रि तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ चिंतन मंथन कर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।।।
15 मार्च को जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के साथ सुमेर सिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हेतु पारडी रोड पर आवंटित भूमि अवलोकन का अवलोकन किया। कार्यकताओं को आश्वस्त कराया की शीघ्र ही जिला कार्यालय कि निमार्ण कार्य आरंभ होगा।
प्रात: श्री चमत्कारी जांमसावली हनुमान लोक मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके उपरान्त सौसर भाजपा कार्यालय में पहुंचकर सौसर विधानसभा मंडल प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियां का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान करणीय कार्य और कार्यकर्ताओं को कैसे कार्यक्रम के प्रति समर्पित बनाये रखना इसकी जानकारी दी।
सुमेर सिंह ने चर्चा में कहा -संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को धरातल पर उतारना ही हम सब का ध्येय हो, पार्टी की मंशा जमीन स्तर पर पहुंचनी चाहिए।।।
पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नाना भाऊ मोहोड से शिष्टाचार मुलाकात करने के बाद सुमेर सिंह सोलंकी दिल्ली के लिए रवाना हुए।।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के साथ जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ अनिल कुमरे जिला उपाध्यक्ष सीताराम कोरडे श्रीमती माया राउत, उज्जवल सिंह चौहान,यादवराव डोबले नगरपालिका अध्यक्ष पांढुर्णा संदीप घाटोडे, मोरेश्वर मर्सकोले, मंडल अध्यक्ष प्रकाश छगानी, बाला ठाकरे कृष्णा सरेयाम रजत गोरे पंकज नाइक, विवेक गायकवाड़, सोनू राउत, मनोहर डागे सतीश बांबल नरेश कलंबे गंगाधर ईवनाती आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
