चांद पुलिस की बड़ी कार्रवाईमेघदौन में जुआ फड़ पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read

​₹51 हजार नगद समेत कुल 2.20 लाख का मशरूका जब्त, पुलिस की सख्त घेराबंदी से हड़कंप

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुआ और सट्टा माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चांद पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम मेघदौन में खेत के पास चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने अचानक दबिश देकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मेघदौन के एक खेत के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेरा डालकर 11 जुआरियों को धर दबोचा।

​लाखों का माल बरामद
​पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है
​नगद राशि ₹51,200/-
​मोबाइल 12 नग स्मार्टफोन।
​वाहन 02 मोटरसाइकिलें।
​कुल कीमती: लगभग ₹2,20,000/- (दो लाख बीस हजार रुपये)।
​पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 75/2026, धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

​पकड़े गए आरोपी
​गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय ग्रामीणों के साथ छिंदवाड़ा शहर और चौरई क्षेत्र के लोग भी शामिल हैंl
​संदीप सातनकर (नीलकंठीकला), कैलाश कोलारे (परसगांव), संदीप रघुवंशी (मेघदौन), अंकित रघुवंशी (बांकानागनपुर), नेपाल ढोके (चांद), रमनहरि कवरेती (मेघदौन), चंदू रघुवंशी (मेघदौन), सोनू तिवारी (शिवनगर, छिंदवाड़ा), शाहरुख खान (जनता कालोनी), धनवीर गोस्वामी (नीलकंठीकला), फूलवानशा कवरेती (बिछुआ)।
​”क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ चांद पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। राकेश कुमार बघेल, थाना प्रभारी, चांद

​कार्रवाई में मुख्य भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार बघेल के साथ सउनि एलपी गुप्ता, आरक्षक नीरज बघेल, सुरेंद्र बघेल, सतीश बघेल, विवेक बघेल और मयंक रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »