नवीन शिक्षण सत्र 2026 27 के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य ,पार्षद नारायणी साहू की अध्यक्षता में बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर तिलक लगाकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत जी एवं प्रभारी सीमा राजपूत के द्वारा कक्षा एक में दो नव प्रवेशी बच्चों को तिलक वंदन करके प्रवेश दिलाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में सत्र 2025 26 में 80% से अधिक उपस्थित रहने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रवेश उत्सव में शिक्षण सत्र 2025 26 में प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कंपास , फ़ोरलाइन कॉपी एवं विभिन्न शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
शासन की योजना निशुल्क पुस्तक वितरण के अंतर्गत सभी बच्चों को उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत पार्षद नारायणी साहू एम आर सी माधुरी मोरघडे चंद्रगुप्त नामदेव प्रभारी सीमा राजपूत एवं संतोष ज्योतिषी ,राजकुमारी वाल्के सर अशोक मुराली ,अक्षय पटेल सर सभी ने बच्चों को पुस्तक वितरण कर शासन की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।बच्चों के द्वारा स्कूल चले हम पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। शाला को रंगोली ,वंदनवार एवं पुष्पों से सजाया गया।
सभी बच्चों को तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।अंत में उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत के द्वारा बच्चों को टॉफी वितरित कर तिलक लगाकर प्रेरणास्पद शब्दों से मार्गदर्शन किया उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन शाला आना चाहिए और उनके द्वारा समाज को संदेश दिया कि सरकारी स्कूलों में शासन के द्वारा निशुल्क पाठ्यपुस्तक , छात्रवृत्ति एवं मध्यान भोजन जैसी योजनाएं संचालित है एवं शिक्षक भी प्रशिक्षित एवं अनुभवी पदस्थ होते हैं
अतः समाज में सभी को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करना चाहिए और शासन की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उपाध्यक्ष रणधीर सिंह राजपूत एवं पार्षद नारायणी साहू ने जागृति स्व सहायता समूह से भेंट की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने , मीनू के अनुसार एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने हेतु निर्देशित किया।
अंत में प्रभारी सीमा राजपूत के द्वारा स्कूल की कुछ समस्याओं से परिचित कराते हुए शाला में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु अपने विचार रखें एवं सभी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रदर्शन किया।
