पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार हेतु मंडला पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित

Revanchal
2 Min Read

6वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल के पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की आकर्षक प्रस्तुति, युवाओं को किया गया प्रेरित

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के संबंध में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को स्थान रेड क्रॉस, मंडला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 6वीं बटालियन के पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया

भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी:

पदों की संख्या: 679 (आरक्षक– बैंड)

आवेदन प्रारंभ तिथि: 05.04.2026

आवेदन अंतिम तिथि: 19.04.2026

आवेदन माध्यम: MP Online पोर्टल

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, यातायात थाना प्रभारी ललित धुर्वे, सूबेदार योगेश राजपूत, सूबेदार विवेक करोसिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, आमजन एवं 6वीं बटालियन पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे।

मंडला पुलिस द्वारा समस्त योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »