“पिंडरई के होनहार सारंग प्रजापति ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान”

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – पिंडरई(मंडला) टैगोर शिशु निकेतन हाई स्कूल पिंडरई के प्रतिभाशाली छात्र सारंग प्रजापति, जो वरिष्ठ पत्रकार नीलू प्रजापति के पुत्र हैं, ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।सारंग ने कुल 500 अंकों में से 471 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि सारंग शुरू से ही एक अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहा है। उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिएप्रेरणादायक है।


सारंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता मिली।परिजनों और क्षेत्रवासियों ने भी सारंग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »