अवैध रेत परिवहन में दो वाहन जब्त

Revanchal
4
1 Min Read

मंडला, 7 मई 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम मानेगांव, तहसील निवास क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया।


प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में न्यू पावर ट्रेक ट्रैक्टर एवं वाहन ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 1676 को खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जब्त वाहनों को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी पाण्डीवारा की सुपुर्दगी में रखा गया है।


खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह कार्रवाई खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Share This Article
Translate »