बिछिया पुलिस की सख्त कार्रवाई — अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़, 01 आरोपी गिरफ्तार

Revanchal
2 Min Read


जिला पुलिस मण्डला। दिनांक 28 मई 2026
जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री राजेश रघुवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बिछिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के एक प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।


📌 घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 28.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद के बोलेरो क्रमांक वश(क्रमांक MP 51 BB 1219) के माध्यम से अवैध देशी/ अंग्रेजी मदिरा बिछिया से औरई की ओर परिवहन की जा रही है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना बिछिया पुलिस द्वारा नीरज जल के के सामने न 30 बंजारी में योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी की गई। संदेहास्पद वाहन को रोककर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई।


🍺 कार्रवाई के दौरान वाहन से—
300 क्वार्टर देशी मदिरा प्लान, गोवा 125 क्वार्टर, 24 बियर के बोतल, 24 केन, 500 ml
कुल शराब लगभग 104.1 लीटर)
बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹48555/- है।


👤 गिरफ्तार आरोपी:
शेषनारायण शुक्ला पिता श्रीराम हर्ष शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी भटरी थाना राजापुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश जिससे शराब परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सका।


🚔 जप्ती एवं कानूनी कार्यवाही:
अवैध रूप से शराब परिवहन पाए जाने पर—
उक्त शराब 48555 एवं
बोलेरो वाहन (अनुमानित कीमत ₹500000/-)
जप्त कर कुल ₹548555/- मूल्य की संपत्ति पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई।
उक्त प्रकरण में थाना बिछिया में उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
⭐ सराहनीय योगदान:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम के—
सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, राजेश यादव , शिव शंकर राजपूत, प्रधान आरक्षक योगेश सरोते,आर. सुनीराम मरावी, भीकम सिंह , महेंद्र रहंगडाले
का विशेष योगदान रहा।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »