खाद-बीज व्यापारि ने उपसंचालक किसान कल्याण कृषि विकास अधिकारी पर लगाया वसूली और उत्पीड़न का गंभीर आरोप

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – बम्हनी बंजर /मंडला जिले में खाद, बीज एवं उर्वरक व्यापारियों के बीच इन दिनों विभागीय कार्रवाई को लेकर असंतोष का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि मंडला में पदस्थ DDA अश्वनी झरिया द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।


अशवनी झारिया, प्रभारी उपसंचालक कृषि मण्डला

वही जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व मंडला के पढ़ाव क्षेत्र स्थित एक लॉज में जिले के होलसेल व्यापारियों की बैठक बुलाई गई थी। व्यापारियों का आरोप है कि बैठक के दौरान अधिकारी द्वारा कथित रूप से लेन देन की मांग की गई। जब व्यापारियों ने इस पर सहमति नहीं जताई, तो बाद में एक-एक कर उन्हें चेंबर में बुलाकर दबाव बनाने और कार्रवाई की धमकी देने की बात सामने आई।


व्यापारियों का कहना है कि उन्हें बार-बार “दुकान सील कर देंगे” जैसी धमकियां दी जा रही हैं, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने कोई अवैधानिक कार्य नहीं किया है।
इसी क्रम में 13 जून को दोपहर करीब 3 बजे बम्हनी बंजर स्थित सोनम ट्रेडर्स में विभागीय जांच के नाम पर कार्रवाई की गई। व्यापारियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त साक्ष्य और उचित प्रक्रिया के दुकान सील कर दी गई, जिससे क्षेत्र के किसानों और काश्तकारों को खाद-बीज उपलब्ध होने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

👁️ 20 views Views
Share This Article
Translate »