रेवांचल टाइम्स जुन्नारदेव
राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद जिला छिंदवाड़ा के सक्रिय सदस्य मनीमहन (मनीष) राऊत के एलएलबी की शिक्षा पूर्ण करने और ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अधिवक्ता बनने पर आरएमएसपी परिवार में हर्ष की लहर है।
इस विशेष उपलब्धि पर परिषद के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कार्यकारिणी टीम और वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ जुन्नारदेव स्थित मनीष राऊत के निज निवास पहुँचकर उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता संजय विश्वकर्मा
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि मनीष राऊत की यह सफलता पूरे परिषद परिवार के लिए गर्व का विषय है। एक कानून विशेषज्ञ के रूप में उनकी यह भूमिका समाज के शोषित, पीड़ित, गरीब और असहाय वर्ग को न्याय दिलाने में बेहद मददगार साबित होगी। साथ ही, वे संगठन के सदस्यों को कानूनी परामर्श देकर सहयोग भी करेंगे।
मानवाधिकार रक्षा का लिया संकल्प
नवनियुक्त अधिवक्ता मनीमहन राऊत ने जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव मानवाधिकारों की रक्षा, पीड़ित कल्याण और निष्पक्ष न्याय के लिए तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जुन्नारदेव एवं गुढ़ी अंबाड़ा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी और समाज सेवी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजू वर्मा, नितिन विश्वकर्मा, विशाल साहू, शैलेंद्र कुरोलिया, दुर्गेश कायदा, राहुल मेहरा, रजनीकांत डहेरिया, हकीम सिद्दीकी, शोएब अंसारी और राजदीप भाई सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमाला पहनाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
