जादू-टोना के शक में हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स- मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा छापर गांव में एक 40 वर्षीय युवक का खून से सना शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की हत्या उसके ही भतीजे ने जादू-टोना के शक में धारदार हथियार से की हैं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इंद्रलाल पिता मनीराम (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रलाल घर से पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह भुट्टा लेने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह पत्नी द्वारा खोज बीन करने पर उसका शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के भतीजे प्रमोद द्वारा जादू-टोना के संदेह में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »