गणेश स्वरूप विरहा चौरसिया समाज सेवा रत्न से सम्मानित
जबलपुर। चौरसिया समाज जबलपुर के द्वारा 37 वां प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार 3 अगस्त को मानस भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग राकेश सिंह के मुख्य अतिथि एवं महेश चौरसिया वरिष्ठ समाजसेवी हटा जिला दमोह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के 650 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के समाजसेवी गणेश स्वरूप बिरहा को उनके निस्वार्थ समाज सेवा कार्य के लिए चौरसिया सेवा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की शूटर श्रीमती अंजू सचिन चौरसिया तथा एमबीबीएस,एमबीए, एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ही kg1 से कॉलेज तक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज के बुजुर्ग,प्रबुद्धजीवी व वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गौरव चौरसिया विक्की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय चौरसिया महासभा सांसद आशीष दुबे,नगर निगम जबलपुर महापौर जगत बहादुर सिंह अनु विधायक डॉक्टर अभिलाष पांडे,पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर,,नगर निगम अध्यक् रिंकू विज, अयोध्या तिवारी, कलेक्टर दीपक सक्सेना,समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन गुड्डा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.।
चौरसिया समाज जबलपुर के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया,, समारोह संयोजक राजेश चौरसिया एवं समाज रत्न प्रकाश चौरसिया, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल चौरसिया ने बताया कि परस्पर सद्भाव एकता तथा शिक्षा के प्रति अभिरुचि जागृत करने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर उक्त आयोजन को किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल अध्यक्ष राहुल चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता हरीश चौरसिया, प्रकाश चौरसिया अखिल,राजेश( गंगानगर) डॉ गिरीश, शिवकुमार, राजू आरसी, मनोज,, ऋषि, संदीप, रामकृष्ण, गोपाल नारायण, सोमेश हटा, अवधेश, रामसेवक, शिवचरण, अनिल, अजय गायक, सुनील, जगदीश मुन्ना, सौरभ सोनू, अभिषेक,राहुल,श्री एडवोकेट, अनुज,दिलीप,प्रहलाद,, राजू विश्व मनीष (अंधेरदेव) दुर्गेश, मनोज, राकेश गायक, अजय, आशीष, सुशील,एडवोकेट आनंद, ,
भगवान,शैलेंद्र, सुनील (व्हीकल फैक्ट्री), सत्यनारायण, इंजीनियर आकाश,अभिषेक,, सौरभ सोनू,हिमांशु,राहुल,मोहित अंशुल,अनिकेत हर्षित राजभानु पिंकू आलोक, शिव पूजन , एडवोकेट रामू, मनमोहन, संजय,राजा, राजेश शहपुरा, राजेश कटंगी, एडवोकेट एम.एल. चौरसिया कटंगी देवेश अनीश कटंगी श्रीमती रीता हरीश अध्यक्ष चौरसिया समाज,स्नेहलता सचिव, देवेश्वरी, रितु,मोहनी,मनीषा, पूजा, वंदना, शीला, स्वाति, साधना, अर्चना, माधुरी, ममता,रजनी,सरिता (अवधेश) मोहिनी, सरिता (भगवान )प्रतिभा, बीना, लता, कल्पना, रेखा,ज्योति, सुमन हेमलता,श्वेता, शिल्पी, सुप्रिया ज्योति,मुकेश,किरण , आदि का सराहनीय योगदान रहा.।
लगभग 2000 स्वजातीय बंधुओ ने कार्यक्रम में भाग ले कर निशुल्क भोजन का आनंद लिया.। कार्यक्रम में जबलपुर के बरेला पनागर, पाटन, कटंगी, शहपुरा के भी छात्र-छात्राएं उनके माता-पिता सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के साथ ही सैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमे ईसीजी,ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच कर चिकित्सीय सलाह दी गई।
प्रमोद चौरसिया अध्यक्ष चौरसिया समाज जबलपुर एवं राजेश चौरसिया बीजेपी संयोजक चौरसिया दिवस 2025 जबलपुर
