विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर डॉ. रिया सोनकर ने मरीजों को दी विशेष थैरपी
दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस (08 सितम्बर 2025) के अवसर पर राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत रानी दुर्गावती चिकित्सालय में विशेष फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर की मुख्य आकर्षण रहीं फिजियोथेरपिस्ट डॉ. रिया सोनकर, जिन्होंने बड़ी संख्या में आए वृद्धजनों और मरीजों को योग व विभिन्न थैरेपी तकनीकों से उपचार कर राहत दिलाई। डॉ. रिया ने उपस्थित लोगों को गर्दन, पीठ, घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए आसान अभ्यास सिखाए।
डॉ. रिया सोनकर की विशेष प्रस्तुति
डॉ. सोनकर ने मरीजों को बताया कि नियमित योग और फिजियोथेरेपी से दवाओं पर निर्भरता कम की जा सकती है।
उन्होंने वृद्धजनों को स्ट्रेचिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और जोड़ो की लचीलापन बढ़ाने वाले अभ्यास कराए।
मौके पर मौजूद वृद्धजनों ने उनकी थैरेपी से तत्काल राहत महसूस की और उनकी सराहना की।
कार्यक्रम की रूपरेखा
शिविर का संचालन प्रभारी अधीक्षक डॉ. रश्मि कुरारिया के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान डॉ. दीपमाला तोतड़े, श्रीमती अर्चना शिवहरे, श्रीमती प्रेमलता और श्रीमती प्रियंका सहित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
डॉ. कुरारिया ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और फिजियोथेरेपी अपनाने से वृद्धावस्था की बीमारियों से काफी हद तक बचाव संभव है।
वृद्धजनों की प्रतिक्रिया
शिविर में आए वृद्धजनों ने बताया कि डॉ. रिया सोनकर द्वारा कराई गई थैरेपी बेहद उपयोगी और सरल रही। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से होने चाहिए ताकि वृद्धजनों को घर पर ही सहज इलाज मिल सके।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्राकृतिक व सहायक उपचार पद्धतियों के माध्यम से सशक्त बनाना था।
