सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुए सांसद खेल महोत्सव में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के हजारों खिलाड़ियों ने लिया भाग
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फीट इंडिया के माध्यम से जिलें सहित प्रदेश और देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़े : अधीक्षण अभियंता शिववंशी को पेंशनर्स समाज ने दी भावभीनी विदाई
सांसद खेल महोत्सव का समापन 22 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की प्रमुख उपस्थिति में पोला ग्राउंड छिन्दवाड़ा में सुबह 11 बजे से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में किया जाएगा।
यह भी पढ़े : अधीक्षण अभियंता शिववंशी को पेंशनर्स समाज ने दी भावभीनी विदाई
पोला ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा हजारों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी में विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विदित हो कि सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए सांसद के मार्गदर्शन में 3 माह पूर्व से की गई तैयारी का परिणाम रहा कि दोनों जिलों के 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने 39 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
यह भी पढ़े : अधीक्षण अभियंता शिववंशी को पेंशनर्स समाज ने दी भावभीनी विदाई
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों के लिए यह दूसरा अवसर था कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। पिछले वर्ष भी सांसद के मार्गदर्शन में दोनों जिलों में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था। जिसमें भी दोनों जिलों के हजारों खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सांसद के नेतृत्व में दोनों जिलों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम,भाजपा मंडल एवं विकासखंड स्तर के बाद जिला स्तर पर आयोजित हुई 39 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
