रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम छिंदवाड़ा आगमन पर मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में उत्साह और जोश का सैलाब उमड़ पड़ा।
भाजपा युवा नेता यमन साहू एवं उनके 3000 सदस्यीय मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में टेलर का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

11 जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा, फल से हुआ तुलादान
स्वागत समारोह में जोश और जुनून का नजारा तब देखने को मिला जब 11 जेसीबी मशीनों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की गई। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी आतिशबाजी के बीच यमन साहू एवं मित्र मंडल ने टेलर का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में टेलर का फलों से ‘तुलादान’ भी किया गया।
आध्यात्मिक प्रतीकों से हुआ अभिनंदन
युवा नेता यमन साहू ने अपनी टीम और मातृशक्ति के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष को तुलसी के पौधे भेंट किए।
रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया
भारत माता, जाम सांवली हनुमान जी और रामेश्वर धाम की छायाचित्र भेंट कर आशीर्वाद लिया।
युवाओं में दिखा भारी उत्साह
कार्यक्रम के दौरान यमन साहू ने कहा कि श्याम टेलर के नेतृत्व में प्रदेश का युवा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने “जय भाजपा-विजय भाजपा” के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया।
