बांग्लादेश की टीम भारत में तय सभी मैच खेलने से इनकार कर चुकी है, जिसमें कोलकाता और मुंबई में होने वाले ग्रुप-स्टेज मुकाबले शामिल हैं।
बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी। यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने दी। बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से अपनी टीम के मैच श्रीलंका में कराने की मांग भी की है।
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के आदेश पर IPL से बाहर करने के बाद BCB ने यह फैसला लिया है।
बोर्ड ने सुरक्षा और खिलाड़ी कल्याण को लेकर चिंता जताई है और अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेशी टीम के चारों ग्रुप मैच भारत में निर्धारित किए गए हैं. तीन मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में निर्धारित हैं. अब बीसीबी के फैसले के बाद आईसीसी के रुख पर निगाहें टिकी हैं.

