बिछिया हाईवे एनएच 30 पेट्रोल पंप के सामने यातायात जागरूकता शिविर और निःशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स -मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह एवं ऑपरेशन क्लीन स्वीप को लेकर जिलेभर में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में सौरव तिवारी, एसडीओपी बिछिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम द्वारा किया गया।यातायात जागरूकता एवं ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत यातायात जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान गाड़ी से आने जाने वाले को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीमित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई तथा अपने घर-परिवार में भी सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।इसके साथ ही नशे से दूरी अभियान के तहत आने जाने वालों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई

बिछिया की मोटरसाइकिल एजेंसियां के सौजन्य से –
1- बजाज एजेंसी अंकुर राय,
2- हीरो एजेंसी बलराम शुक्ला ऑटोमोबाइल
3- होंडा एजेंसी नमन अग्रवाल
4- टीवीएस एजेंसी ईशान पहाड़ियाॅ

मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, वहीं हेलमेट का नियमित उपयोग कर मोटरसाइकिल चलाने वाले महिला एवं पुरुषों को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट वितरित किए गए।

पुलिस द्वारा नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।इस अवसर पर एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी, और थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम ,उपनिरीक्षक प्रवीण मालवी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश विजयवार एवं उपेंद्र यादव अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

सुमित गोस्वामी
संवाददाता बिछिया

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »