नर्मदा जयंती पर लहरी बाई के घर बीज बैंक भवन का भूमि पूजन,

Revanchal
1 Min Read

प्रशासन ने दिया संरक्षण का भरोसा

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग | नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चांडा के पोषक ग्राम सिलपिड़ी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली।

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना की जिला ब्रांड एंबेसडर एवं मिलेट्स क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली लहरी बाई की भूमि पर बीज बैंक भवन की नींव रखी गई एवं निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत बजाग के उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, ग्राम पंचायत चांडा के सचिव गणेश कुशराम सहित सरपंच, उप सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधिवत पूजन के साथ दो कमरों के पक्के भवन निर्माण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

प्रशासन के सहयोग से बनने वाला यह भवन बीज बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लहरी बाई द्वारा वर्षों से संजोए गए 150 से अधिक प्रकार के मिलेट्स (मोटे अनाज) को सुरक्षित रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि अब तक लहरी बाई कच्चे मकान में सीमित संसाधनों के बीच इन बहुमूल्य बीजों का संरक्षण कर रही थीं।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »