थाना बिछिया में होली के त्योहार के चलते हुई शांति समिति की बैठक

Revanchal
10
2 Min Read

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के थाना बिछिया दिनांक 25.02.2026 को बिछिया स्थित थाना प्रांगण में आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में श्री शंकर सिंह मरावी, मनोज निगम, रंजीत सिंह सैयाम एवं थाना बिछिया का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।


बैठक के दौरान उपस्थित जनों को होली का पर्व शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। सभी समुदायों से एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने, जबरन रंग न लगाने, डीजे/लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने, नशे की हालत में हुड़दंग न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने हेतु समझाइश दी गई।


इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने की हिदायत दी गई। आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।


बैठक के अंत में उपस्थित नागरिकों ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में श्री शंकर सिंह मरावी तहसीलदार बिछिया ,निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम थाना प्रभारी बिछिया मनोज निगम कार्यालय प्रभारी एवं योजना सहायक नगर परिषद बिछिया, थाना बिछिया का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
— थाना प्रभारी, बिछिया

Share This Article
Translate »