पति पर मारपीट और घर में आग लगाने का आरोप, लाखों का नुकसान

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – मुख्यालय स्थित एक कच्चे मकान को उसी के मालिक ने आग के हवाले कर दिया एक महिला ने अपने शक्की पति पर मारपीट, गाली-गलौज एवं घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ममता साहू पति राजकुमार उर्फ कुक्कू साहू (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी बजाग रैयत, थाना बजाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2010 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। दांपत्य जीवन से उसकी तीन पुत्रियां हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर गलत लांछन लगाकर विवाद करता था।


महिला के मुताबिक
बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे आरोपी पति ने घर आकर गाली-गलौज की और मारपीट की। बीच-बचाव करने आई अपनी बेटी को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई, जिससे उसे खून निकल आया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी, जिससे मकान में रखा अनाज, कपड़े, राशन एवं जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से करीब एक लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।


घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326(ग), 296(बी), 115(2), 351(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »