छिंदवाड़ा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा राष्ट्रभक्ति का सैलाब

Revanchal
3 Min Read

​दशहरा मैदान से शुरू हुई यात्रा में स्कूली बच्चों,एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स,
खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने ली बढ़-चढ़कर सहभागिता।

​’भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा शहर, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान पोला ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हिस्सा लिया। पूरी यात्रा के दौरान शहर राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया और वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।


​जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
​तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पंडित रमेश दुबे, नथन शाह, ताराचंद बावरिया, महापौर विक्रम अहके, लखन वर्मा, रमेश पोफ़ली, कांता ठाकुर एवं राजू नरोटे सहित कई वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
​इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री कमलेश उइके व विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी व योगेंद्र प्रताप राणा, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति बिसेन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री भरत घई, नीलू निर्मलकर, स्मृति यादव, संजय पटेल, टीकाराम चंद्रवंशी, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, जगेंद्र अल्डक, दिवाकर सदारंग, अभिलाष गोहर, कामिनी शाह, आरती खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल, अनीश पटेल, जुगल यादव, विजेंद्र चौहान, आदर्श सक्सेना, शिवा सरसवार, अलकेश साव, इन्द्रजीत पटेल, नीरज सिंह, माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अंकित जैन, विजय नामदेव, कुबेर सूर्यवंशी, मोंटी शर्मा और राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

विद्यार्थियों और खिलाड़ियों में दिखा खास उत्साह
​यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए कदम से कदम मिलाकर चलते युवाओं ने यात्रा की ऊर्जा को और बढ़ा दिया। वहीं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अनुशासन का संदेश दिया।
​शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
​यात्रा मार्ग में जगह-जगह आम नागरिकों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे यह आयोजन एक व्यापक जनअभियान के रूप में नजर आया।
​सफल आयोजन पर जताया आभार
​तिरंगा यात्रा का सफल संयोजन जिला संयोजक अजय सक्सेना के नेतृत्व तथा सहसंयोजक धर्मेंद्र मिगलानी, अभिषेक वर्मा एवं आनंद ‘निन्ना’ शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ। सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष बत्रा सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान और एकता का प्रतीक है। अंत में आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और संघों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »