मद्य निषेध दिवस पर गोधूलि वृद्धाश्रम में ध्यान कार्यक्रम आयोजित

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, छिंदवाड़ा तथा ब्रह्मकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मद्य निषेध दिवस के अवसर पर गोधूलि वृद्धाश्रम, छिंदवाड़ा में विशेष ध्यान (मेडिटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आमजन के साथ-साथ वृद्धजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को मानसिक शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच से हरनाम बट्टी एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे। साथ ही सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख कलाकार नरेंद्र पाल, सुखसागर कुड़ापे, कुमरे, अविनाश, अभिजीत चौकसे तथा नगर निगम छिंदवाड़ा की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती लीना उइके की उपस्थिति रही।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »