वन्य जीव संरक्षण हेतु नवीन कार्यक्रम “बघवा संगत” की हुई शुरुआत

वन्य जीव संरक्षण हेतु नवीन कार्यक्रम “बघवा संगत” की हुई शुरुआत

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के कान्हा टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा दिनांक 23/07/2025 से इको विकास समिति सदस्यों से संवाद बढ़ाने, बुजुर्गो के अनुभव समझने, ग्रामीणों की समस्यायों से रूबरू होकर उनके निवारण हेतु सार्थक पहल करने के साथ साथ आपसी समन्वय बढ़ाते हुए वन और वन्यजीव संरक्षण मे सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से एक नवीन कार्यक्रम “बघवा संगत” की शुरुवात परिक्षेत्र सिझोरा बफर के ग्राम धरमपुरी से की है l इस अवसर पर प्रस्तुतीकरण, वीडियो, शार्ट मोटिवेशनल फ़िल्म आदि के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण एवं ग्राम विकास के विषयो पर परिचर्चा की गईं l

A new program "Baghwa Sangat" was launched for wildlife conservation
A new program “Baghwa Sangat” was launched for wildlife conservation

इनका है कहना
कान्हा टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामों में रहने वाले निवासियों के साथ संवाद करने के लिए नियमित रूप से एक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसे बघवा संगत नाम दिया गया है इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जनों तक पहुंचकर उनके साथ विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा और उनकी समस्याओं आदि के बारे में चर्चा कर उसका समाधान किया जाएगा और वन्य प्राणी संरक्षण के विषय में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । आज भारी बारिश के बीच पोला त्यौहार के अवसर पर सायं मे ग्रामीणों की उपस्थिति ने हमारा उत्साह बढ़ाया है । नियमित रूप से ग्रामों मे सायं मे यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है –
आशीष कुमार
( SDO बफर क्षेत्र कान्हा टाइगर रिजर्व)

Share This Article
Translate »