जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, बैतूल जिले के निरीक्षक निलंबित

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, बैतूल जिले के निरीक्षक निलंबित

भोपाल। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आयोजित जनसुनवाई के दौरान गंभीर शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा बैतूल जिले के निरीक्षक कविता पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पत्र के अनुसार, शिकायत शाखा को प्राप्त शिकायत दिनांक 13 मार्च 2025 से लंबित थी, जिस पर समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायत की गंभीर प्रकृति और निरीक्षक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने निलंबन आदेश जारी किया।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक कविता पाल का मुख्यालय पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल निर्धारित रहेगा तथा बिना अनुमति के वे मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगी।

गंभीर मामलों में लापरवाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने यह सख्त कदम उठाया है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »