बजाग में स्वास्थ एवं शिक्षा के संकेतकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

A review meeting on health and education indicators was held in Bajag.

रेवांचल टाईम्स – बजाग कलेक्टर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सभी 7 प्रमुख इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग़ विकासखंड में आयोजित की गई। बैठक में सभी कैम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने भाग लिया। एंटीनेटल केयर, संस्थागत प्रसूति, पूर्ण टीकाकरण,पोषण स्थिति, नॉन-कम्युनिकेबल डिज़ीज़ स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन,संक्रमणजनित रोग नियंत्रण की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन एवं मार्गदर्शन आकांक्षी ब्लॉक फेलो डॉ. विकास जैन द्वारा किया गया।

उन्होंने सभी CHO को डेटा-आधारित कार्यप्रणाली अपनाने, कठिनाई वाले क्षेत्रों में विशेष माइक्रो-प्लान बनाने तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। डॉ. जैन ने यह भी कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पहुँच और गुणवत्ता में त्वरित सुधार लाना है, जिसके लिए टीम वर्क और नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य है। बैठक में उपस्थित सभी CHO ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी महीने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। अंत में यह निर्णय लिया गया कि सभी स्वास्थ्य संकेतकों में संतोषजनक सुधार सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक स्तर पर नियमित समीक्षा एवं फॉलो-अप किया जाएगा।

A review meeting on health and education indicators was held in Bajag.
A review meeting on health and education indicators was held in Bajag.


वही जनपद शिक्षा केंद्र बजाग में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संकेतकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अमोल सिंह मरावी, आकांक्षी ब्लॉक फेलो डॉ. विकास जैन, एवं बीआरसी ब्रजभान गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में बजाग विकासखंड के संकुल प्राचार्य एवं जन शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने संकुल क्षेत्रों के शिक्षा संकेतकों की प्रगति, चुनौतियों और आवश्यक सुधार बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।

विद्यालयों में बच्चों के नामांकन का प्रतिशत, दैनिक उपस्थिति एवं नियमित उपस्थिति का प्रतिशत, बोर्ड परीक्षा परिणाम, शौचालय, पेयजल, बिजली, भवन, कक्षाएँ, फर्नीचर, खेल सामग्री आदि की उपलब्धता, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उपस्थिति, डिजिटल शिक्षण और स्मार्ट क्लास, डिजिटल सामग्री, टैबलेट/कंप्यूटर उपयोग आदि की स्थिति SMC की सक्रियता, अभिभावक-शिक्षक बैठकें, स्कूल भ्रमण, समुदाय की भागीदारी,की गहन समीक्षा की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मरावी ने विद्यालयों में गुणवत्ता आधारित शिक्षण, नियमित मॉनिटरिंग और सीखने के अनुकूल वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। बीआरसी ब्रजभान गौतम ने शैक्षणिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षकों के पेशेवर विकास पर मार्गदर्शन दिया।

आकांक्षी ब्लॉक फेलो डॉ. विकास जैन ने डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया, कमजोर संकेतकों पर माइक्रो एक्शन प्लान व शिक्षा सुधार के लिए परिणाम-आधारित रणनीतियों पर विशेष चर्चा की। समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी संकुल प्राचार्य नियमित रूप से संकेतकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा शैक्षणिक सुधार के लिए मासिक फॉलो-अप बैठकें आयोजित की जाएँगी। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा सभी उपस्थितों ने शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share This Article
Translate »