नगर के बजरंग मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

Revanchal
1 Min Read

बजाग – महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर स्थित बजरंग मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, शिव आराधना और भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा।धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।


नगर के युवा व्यापारियों एवं नागरिकों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और सभी ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी संभाली और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।


भंडारे के सफल आयोजन में युवा व्यापारी अंशु साहू, हर्ष साहू, हर्ष भदौरिया, प्रांशु साहू, नवी साहू सहित अन्य युवाओं एवं नगरवासियों का विशेष योगदान रहा। सर्वजनों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »