फूलसागर में सतगुरु कबीर साहेब की प्रतिमा हुई स्थापित.पारंपरिक भजन-कीर्तन कर निकाली भव्य शोभायात्रा

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर कबीर कुटी निर्माण समिति फूलसागर के तत्वाधान में ग्राम फूलसागर में सतगुरु कबीर साहेब की प्रतिमा की विधिवत स्थापना हुई। इस अवसर पर गांव में आस्था भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से से की गई जो कि प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थापना स्थल फूलसागर पहुंची।

शोभायात्रा के दौरान साहेब बंदगी, सतगुरु कबीर साहेब की जय के जयघोष गूंजते रहे। पुरुष, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए वहीं महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के पश्चात विधि-विधान के साथ सतगुरु कबीर साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

प्रतिमा स्थापना के साथ ही श्रृद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और कबीर साहेब के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संत कबीर साहेब के दोहे और विचारों का वाचन किया गया जिसमें सामाजिक समरसता सत्य अहिंसा और मानवता का संदेश दिया गया।

कबीर कुटी निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संत कबीर साहेब का जीवन और उनका दर्शन आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य नई पीढ़ी को संत कबीर के विचारों से जोडऩा और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश देना है। इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के गांवों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »