अभाविप मंडला द्वारा बाबा साहब की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन; सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप), मंडला नगर इकाई द्वारा माँ रेवती महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘बाबा साहब’ की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “सामाजिक समरसता” रहा।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक हीरानंद चंद्रवंशी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री चंद्रवंशी जी ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “डॉ. अंबेडकर केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के नेता थे।

सामाजिक समरसता ही वह सूत्र है जो राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरो सकता है।” उन्होंने युवाओं से बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता व बंधुत्व के भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि बाबा साहब का शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने का संदेश आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारी, महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »